अबनाः सूचना के अनुसार पश्चिमी जॉर्डन में अत्याचारी ज़ायोनी फ़ौज के साथ झड़पों में शहीद होने वाले अधिकतर लोग ज़ायोनी फ़ौज की गोलियों का निशाना बने हैं जबकि 320 लोग घायल हो चुके हैं। 8 फ़िलिस्तीनी नागरिक ज़ायोनी फ़ौजियों से झड़पों में पश्चिमी जॉर्डन के विभिन्न इलाक़ों में मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी फ़ौज के वहशियाना हमलों पर पश्चिमी जॉर्डन में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। जुमे के दिन क़लंदिया फ़ौजी केन्द्र से शुरू होने वाली झड़पों का सिलसिला अल क़लील, हलहूल, नाबलस, हवारा और पश्चिमी जॉर्डन के अन्य इलाक़ों तक फैल गया। इसी तरह जनीन और तूल करम के इलाक़ों में हज़ारों फ़िलिस्तीनियों नें ज़ायोनी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किये। क़ुद्स में ज़ायोनी फ़ौज नें 50 साल से कम आयु के व्यक्तियों पर मस्जिदे अक़सा में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी जिसकी वजह से फ़िलिस्तीनी नागरिकों की एक बड़ी संख्या नें सड़कों पर नमाज़ अदा की।
26 जुलाई 2014 - 17:31
समाचार कोड: 627060
पश्चिमी जॉर्डन में अत्याचारी ज़ायोनी फ़ौज के साथ झड़पों में शहीद होने वाले अधिकतर लोग ज़ायोनी फ़ौज की गोलियों का निशाना बने हैं जबकि 320 लोग घायल हो चुके हैं